विनम्र निवेदन
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों का दम घुट रहा है | स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ती जा रही हैं | ये सब देख सुन सह कर भी लोगों को परिवार के भरण पोषण के लिए घर से निकलना पड़ रहा है | उनमें भी जिन लोगों की आजीविका उन उद्योगों से संबंधित है जिन्हें वायुप्रदूषण बढ़ने के लिए जिम्मेदार मान कर प्रतिबंधित किया जाता है | उनके सामने आजीविका का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो जाता है |
ऐसे लोगों का लंबे समय तक घर बैठे रहना संभव नहीं होता है |वैज्ञानिकों के द्वारा इन्हें यदि सही पूर्वानुमान ही बता दिए जाएँ कि वायु प्रदूषण कब से कब तक बढ़ा रहेगा | उतने दिनों के लिए भोजन आदि का प्रबंध करके रखा जा सकता है | जिससे परिवार के भरण पोषण की व्यवस्था करके पहले से रखी जा सके |
वायुप्रदूषण से स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु यह तो हरव्यक्ति को पता होना आवश्यक है कि वायु प्रदूषण कब से कब तक बढ़ा रहेगा | उतने समय के लिए हर व्यक्ति भोजन औषधि आदि पहले से खरीदकर रख लिए ताकि प्रदूषित हवा में घर से कम से कम निकलना पड़े |
वैज्ञानिकों के द्वारा यदि सही पूर्वानुमान पहले से लगाए जाने संभव हों तो प्रतिवर्ष सही पूर्वानुमान लगाकर पहले से समाज को बता दिया जाना चाहिए कि वायु प्रदूषण कब से कब तक बढ़ा रहेगा | वर्तमान अनुसंधान पद्धति के द्वारा सही पूर्वानुमान लगाए जाने संभव हों तो हर साल आगे से आगे बताकर लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा में मदद करनी चाहिए | ऐसा किया जाना यदि संभव ही न हो तो जनहित को ऊपर रखकर उसके विकल्प खोजे जाने चाहिए | ये वैज्ञानिकों एवं सरकारों की जिम्मेदारी है |
वर्तमान विज्ञान आने से पूर्व भी ऐसा समृद्ध विज्ञान था | जिसके द्वारा प्राकृतिक घटनाओं के बिषय में पूर्वानुमान लगा लिया जाता रहा है | उसकी गणितीय विधाएँ अभी भी प्राचीन साहित्य में विद्यमान हैं | जिन्हें वर्तमान अनुसंधान पद्धति प्रक्रिया आदि के द्वारा समझपाना संभव नहीं है | इसलिए ऐसे पूर्वानुमान जिस किसी व्यक्ति संस्था या संस्थान के द्वारा जिस किसी भी पद्धति से लगाए गए हों उन्हें जानने की हठ छोड़कर उदारता पूर्वक उसके पूर्वानुमानों का परीक्षण किया जाना चाहिए | यदि वे सही निकलते हैं तो वायुप्रदूषण से समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनहित में उनका उपयोग किया जाना चाहिए |
ऐसे अनुसंधानों पर मैं पिछले 35 वर्षों से काम करता आ रहा हूँ | मेरे द्वारा लगाए गए ऐसे पूर्वानुमान लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा में सहायक हो सकते हैं | ये पूर्वानुमान मैं भेज रहा हूँ | इसी दृष्टि से इनका उपयोग परीक्षण पूर्वक हमारे अनुसंधानों में मदद की जाए |
परिणामों का विश्लेषण और अनुमानित प्रभाव
अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीनों के लिए तैयार किए गए वायु गुणवत्ता सूचकांक और वातावरणीय पूर्वानुमान यहाँ प्रस्तुत किए गए हैं। ये पूर्वानुमान हमारे विकसित गणितीय मॉडलों की सटीकता को दर्शाने और वायु प्रदूषण चक्रों के वैज्ञानिक सत्यापन हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।इन पूर्वानुमानों के सच निकलने का अर्थ केवल इतना ही नहीं निकाला जाना चाहिए कि मेरे द्वारा लगाए गए पूर्वानुमान सच हुए हैं | इसलिए हमारी अनुसंधान पद्धति सही है प्रत्युत इसका परीक्षण इस दृष्टि से भी किया जाना चाहिए कि हमारे लगाए हुए पूर्वानुमान जितने प्रतिशत सही निकलेंगे | उतने प्रतिशत वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए वे कारण जिम्मेदार नहीं होंगे जो विशेषज्ञों के द्वारा चिन्हित किए गए हैं | दूसरी बात ऐसे प्रदूषण को कम करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के पालन से उतने प्रतिशत कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा ,जितने प्रतिशत हमारे पूर्वानुमान सही निकलेंगे |तीसरी बात ऐसे वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कुछ विशेष प्रकार के स्वास्थ्य संयम का परिपालन करना होगा | जिसकी चर्चा परीक्षण के बाद करना उचित होगा |
इसमें विशेष बात यह है कि वाय प्रदूषण कब कितना बढ़ा | इसकी मानीटरिंग करने वाली के लिए अलग अलग विधाओं से अलग अलग नंबर प्राप्त होते हैं |इसलिए निश्चित नंबर प्राप्त नहीं हो पाते हैं | अतएव हमारे नंबर मानक होने के साथ साथ आनुपातिक हैं |ऐसा बिचार करना चाहिए | इसलिए ग्राफिक्स में दिए गए हमारे नंबरों को आनुपातिक दृष्टि से देखा जाना चाहिए कि किस दिन किस दिन से कम या अधिक वायुप्रदूषण हो सकता है अथवा किस दिन किस अनुपात में वायु प्रदूषण कम या अधिक होगा ऐसा माना जाना चाहिए |
विशेष ध्यान देने वाली बात ये है कि वायु प्रदूषण से संबंधित ये पूर्वानुमान 3 से 5 नवंबर 2026 में प्रधानमंत्री पर्यावरण मंत्री विज्ञान मंत्री इनसे संबंधित संसदीय सिमितियों दिल्ली की मुख्यमंत्री समेत देश के विभिन्न मुख्य मंत्रियों पर्यावरण मंत्रियों उपराज्यपालों एवं मीडिया प्रमुखों की मेलों पर परीक्षण के लिए भेजे जा चुके हैं | जो आपके समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं |
ग्राफिक्स
संलग्न ग्राफिक्स और डेटा तालिकाओं में प्रस्तुत निष्कर्ष आने वाले महीनों के मौसमी और प्रदूषण के रुझानों का स्पष्ट विवरण देते हैं। यह विश्लेषण हमारे शोध की प्रभावशीलता को सिद्ध करता है और इसके अगले चरण में इन अनुमानित प्रवृत्तियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।मैं विश्वास पूर्वक कह सकता हूँ कि ये पूर्वानुमान यदि शत प्रतिशत सही न भी निकले तो 70 प्रतिशत से अधिक सही निकलने की आशा करता हूँ | भविष्य में जैसे जैसे अनुसंधानों का विस्तार होता जाएगा वैसे वैसे अनुमानों पूर्वानुमानों में निखार आता जाएगा |
पाँचवाँ अध्याय:
भविष्य की राह और निष्कर्ष
1. प्रकृति के व्यापक अध्ययन की आवश्यकता
* वायु प्रदूषण और पर्यावरणीय चक्रों का सटीक पूर्वानुमान लगाने के लिए केवल प्रयोगशालाओं या सीमित आंकड़ों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है।
* इसके लिए प्रकृति के विभिन्न अंगों—जैसे वन प्रांत, जल स्रोत, पर्वतीय क्षेत्र, आकाशीय और खगोलीय स्थितियाँ, तथा स्थानीय जीव-जंतुओं और वनस्पतियों में होने वाले परिवर्तनों का सूक्ष्म अध्ययन आवश्यक है।
* इस समग्र अध्ययन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के जानकारों (जैसे पशुपालक, कृषक, वनवासी और मौसम चक्र के जानकारों) के अनुभवों को साथ लेकर चलना होगा।
2. स्वतंत्र अनुसंधान और प्रशासनिक स्वतंत्रता
* पारंपरिक शोध प्रणालियों की तरह हर छोटे-छोटे खर्च का प्राशासनिक हिसाब देना इस प्रकार के प्राचीन समय-चक्र (समय विज्ञान) आधारित अनुसंधान के लिए व्यावहारिक नहीं है।
* शोधकर्ताओं को बिना किसी प्राशासनिक उलझन के स्वतंत्र रूप से कार्य करने की छूट होनी चाहिए, ताकि वे प्रकृति के संकेतों का गहराई से अध्ययन कर सकें।
3. सरकार के लिए व्यावहारिक सुझाव: पूर्वानुमान क्रय मॉडल
* सरकार पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर अरबों रुपये खर्च करती है, फिर भी सटीक पूर्वानुमान मिलना कठिन होता है।
* हमारा मुख्य सुझाव यह है कि सरकार इस अनुसंधान संस्थान पर अत्यधिक धन खर्च करने के बजाय, हमसे सीधे वैज्ञानिक और सटीक वायु प्रदूषण पूर्वानुमान खरीदे और इसके एवज में हमें आर्थिक योगदान या पारिश्रमिक दे।जिससे हम अपने अनुसंधानों को और अधिक सटीक बना सकते हैं |
* इस मॉडल से सरकार को बिना किसी पेचीदा प्राशासनिक झंझट के उच्च स्तर की सटीकता वाले पूर्वानुमान प्राप्त हो जाएँगे।
4. जनता और उद्योगों को राहत
* यदि हमारे पूर्वानुमान 70 प्रतिशत से अधिक सटीकता के साथ वास्तविक कारणों और समय-सारणी को स्पष्ट करेंगे, तो सरकार को आम जनता और उद्योगों के विरुद्ध दंडात्मक कदम उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
* इसके तहत निम्नलिखित राहतें सुनिश्चित की जा सकती हैं:
* पराली जलाने या अन्य प्राथमिक कारणों से जुड़े मामलों में किसानों और आम नागरिकों के विरुद्ध अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई और भारी जुर्माने रोके जा सकेंगे।
* वायु प्रदूषण बढ़ने के नाम पर अचानक वाहनों के संचालन, औद्योगिक इकाइयों, निर्माण कार्यों और ईंट भट्टों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की स्थिति से बचा जा सकेगा।
* यदि प्रतिबंध आवश्यक भी हुआ, तो वह केवल उतने ही सीमित दिनों के लिए होगा जितने दिनों की वास्तविक आवश्यकता होगी, जिससे मेहनतकश लोगों की आजीविका सुरक्षित बनी रहेगी । हमारा लक्ष्य दीर्घावधि मौसम पूर्वानुमान लगाने के लिए कोई ऐसी वैज्ञानिक पद्धति विकसित करना है | जिसके आधार पर भविष्य में घटित होने वाली संभावित प्राकृतिक घटनाओं के बिषय में दीर्घावधि पूर्वानुमान लगाए जा सकें |
इसमें भावी योजनाओं जैसे खगोलीय और मौसम विज्ञान को एक अलग विषय बनाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करके एक नए संस्थान की स्थापना की जा सकेगी | इस परियोजना को सफल बनाने के लिए वित्तीय सहायता और संसाधनों की अपेक्षा को स्पष्ट करेंगे | जिससे दीर्घकालिक पूर्वानुमान प्रणाली का विकास संभव हो सके।
इस अध्याय के अंतर्गत भविष्य की योजनाओं के तहत एक समर्पित संस्थान की स्थापना और विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों को चलाया जाएगा | जिससे पारंपरिक खगोलीय और मौसम विज्ञान को आधुनिक पाठ्यक्रमों में शामिल करने का दृष्टिकोण भी शामिल होगा। इसके साथ ही हम इस बात पर भी जोर देंगे कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सरकार और समाज से वित्तीय सहायता तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य है, ताकि भविष्य में सटीक और दीर्घकालिक पूर्वानुमान प्रणाली विकसित हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें